News

विकिपीडिया का नया ध्वनि लोगो: सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा 

Sound of All Human Knowledge winner announcement press release image

यह पोस्ट इसमें भी उपलब्ध है: العربيَّة · 中文 · English · Français · Deutsch · Bahasa Indonesia · Português · русский язык · Español

२८ मार्च २०२३ – आज, विकिमीडिया फ़ाउंडेशन, गैर-लाभकारी संस्था जो विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं का संचालन करती है, ने विकिपीडिया और विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए ध्वनि लोगो की खोज को समाप्त करते हुए अपने वैश्विक सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा की। थैडियस ओसबोर्न की प्रस्तुति को विजेता के रूप में विकिमीडिया स्वयंसेवक योगदानकर्ताओं के सामुदायिक मतदान के द्वारा चुना गया था।

CC by SA 4.0 द्वारा थैडियस ओसबोर्न, विकिमीडिया कॉमन्स पर भी उपलब्ध

“संगीत हमेशा मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है और ये मेरे लिए मेरे छोटे शहर के पिछले आँगन से ‘दुनिया की यात्रा’ करने का एक तरीका रहा है। संगीत के हर टुकड़े ने मुझे एक नए स्थान पर पहुँचाया और मुझे कुछ नया सिखाया” प्रतियोगिता जीतने पर थेडियस ओसबोर्न ने कहा। “विकिपीडिया के एक समर्पित प्रशंसक के रूप में, मेरा दृढ़ विश्वास है कि विश्वसनीय और निःशुल्क जानकारी के लिए इस मंच की प्रतिबद्धता हमारी वैश्विक सफलता के लिए आवश्यक है। मेरी ध्वनि को शामिल करके, मैं विकिपीडिया को और अधिक सुलभ और आकर्षक बनाने की आशा करता हूँ, पाठकों [और अब श्रोताओं] को अपनी खोज और ज्ञान की अपनी यात्रा शुरू करने में सक्षम बनाता हूँ। अपनी उँगलियों पर ही अधिक उत्तर और जानकारी के साथ, हम बड़ी समस्याओं से निपट सकते हैं और सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य बना सकते हैं।”

दिन के समय, थाडियस ओसबोर्न, वर्जीनिया, यूएसए में एक परमाणु इंजीनियर के रूप में कार्य करते हैं। रात को , वे मनोरंजन के लिए संगीत तैयार करते है। थेडियस का संगीत अनुभव काफी हद तक स्व-शिक्षित है, जिसने कॉलेज के बाद से अपने खाली समय में संगीत सिद्धांत और उत्पादन तकनीकों की खोज की। दिसंबर में प्रतियोगिता के लिए विकिमीडिया के स्वयंसेवी संपादकों द्वारा सामुदायिक मतदान के बाद उनकी प्रस्तुति को , जिसमें एक किताब, कीबोर्ड क्लिक और एक सिंथेसाइज़र झंकार सम्मिलित है, विजेता निर्धारित किया गया था।

ध्वनि लोगो, जिन्हें सोनिक ब्रांड या ध्वनि ट्रेडमार्क के रूप में भी जाना जाता है, ऑडियोविज़ुअल और केवल-ऑडियो सेटिंग्स में अपने ब्राण्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए ध्वनियों के एक छोटे संग्रह का लाभ उठाते हैं।ध्वनि प्रौद्योगिकी के उदय के साथ उन्होंने विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है, सक्रिय आवाज सहायक उपयोगकर्ताओं की संख्या २०१५ में ५४४.१ मिलियन उपयोगकर्ताओं से बढ़कर २०२१ में २.६ बिलियन उपयोगकर्ता तक हो गई है।वॉयस असिस्टेड डिवाइसेस पर विकिमीडिया परियोजनाएँ, जैसे विकिपीडिया और विकिडेटा, तेजी से अन्य वेबसाइटों और सामान्य ज्ञान प्रश्नों को शक्ति प्रदान करती हैं। ध्वनि लोगो यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि श्रोताओं को यह पता चल जाए कि वे विकिपीडिया या विकिमीडिया साइटों से ऑनलाइन ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।

विकिमीडिया फ़ाउंडेशन में ब्रांड के निदेशक ज़ैक मैकक्यून ने कहा, “थडियस की प्रस्तुति उस जिज्ञासा और प्रसन्नता को दर्शाता है जो विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं ने दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए बनाई है।”, “हम मुक्त ज्ञान आंदोलन में उनके योगदान से सम्मानित हैं और चयन समिति और मतदाताओं के आभारी हैं कि उन्होंने ऐसी ध्वनि चुनी जो अद्भुत रूप से मुक्त ज्ञान का प्रतिनिधित्व करती है।”

जीतने वाले पुरस्कार के के रूप में, थेडियस को $2,500 USD और से ध्वनि लोगो को फिर से रिकॉर्ड करने के लिए एक पेशेवर रिकॉर्डिंग स्टूडियो की यात्रा प्राप्त होगी। दस फाइनलिस्ट उम्मीदवारों को सीमित संस्करण विकिमीडिया ध्वनि लोगो स्वैग भी प्राप्त होगा। पेशेवर रिकॉर्डिंग तैयार होने के बाद, विकिमीडिया फ़ाउंडेशन उपयोग के लिए ध्वनि लोगो को एकीकृत करने के प्रयास शुरू करेगा। फाउंडेशन आने वाले महीनों में वॉयस असिस्टेंट और टेक्नोलॉजी संगठनों के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक है।

विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा विकिमीडिया आंदोलन, विकिपीडिया और विकिमीडिया परियोजनाओं को लिखने और संपादित करने वाले स्वयंसेवकों के सहयोग से सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि प्रतियोगिता का संचालन किया गया था। १३ सितंबर से १० अक्टूबर २०२२ तक प्रविष्टियाँ स्वीकार की गईं और फाउंडेशन को १३५ देशों में २,०९४ प्रतिभागियों से ३,२३५ प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। विकिमीडिया स्वयंसेवकों द्वारा योग्यता के लिए प्रतियोगिता प्रविष्टियों की जाँच की गई, ध्वनि विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई, और विकिमीडिया स्वयंसेवक योगदानकर्ताओं की चयन समिति द्वारा मैसिवम्यूजिक द्वारा समग्र ध्वनि पेशेवरों के साथ लघु-सूचीबद्ध किया गया। यथोचित परिश्रम और कॉपीराइट उल्लंघन जाँच के लिए लघु-सूचीबद्ध ध्वनियों की एक संगीतज्ञ द्वारा समीक्षा की गई। मतदान के लिए प्रस्तुत शीर्ष दस ध्वनियाँ विकिमीडिया कॉमन्स पर पाई जा सकती हैं।

मैसिवम्यूजिक में अनुसंधान रणनीति निदेशक, एफ़्रिक लेनन का कहना है, “हम दुनिया भर से आई प्रविष्टियों की संख्या से चकित थे, और विकिमीडिया स्वयंसेवकों के साथ मिलकर उनकी समीक्षा करना एक अद्भुत अनुभव था। अब जबकि थेडियस की ध्वनि लोगो को विजेता के रूप में चुना गया है, हम उनके लंदन स्टूडियो में शामिल होने के लिए आतुर हैं ताकि हम उनके ध्वनि लोगो की अंतिम रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और प्रोडक्शन पर काम कर सकें”। “विकिमीडिया के लिए अपनी ध्वनि पहचान विकसित करने का यह सही समय है। ऑडियो-फ़र्स्ट दुनिया में, अभीतक किसी ब्रांड को सुनने के इतने अधिक अवसर कभी नहीं मिले हैं।”

सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि प्रतियोगिता विकिमीडिया आंदोलन की २०३० रणनीतिक दिशा का समर्थन करती है, और विशेष रूप से, मुक्त ज्ञान में नवाचार करने की अनुशंसा को।

प्रेस संपर्क

press@wikimedia.org 

विकिमीडिया फाउंडेशन के बारे में

विकिमीडिया फ़ाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया मुक्त ज्ञान परियोजनाओं का संचालन करता है। हमारी दृष्टि एक ऐसी दुनिया का है जिसमें हर एक मनुष्य अपने सभी ज्ञान के योग को स्वतंत्र रूप से साझा कर सकता है। हमारा मानना है कि हर किसी में हमारे साझा ज्ञान में कुछ न कुछ योगदान देने की क्षमता है, और यह कि हर किसी को उस ज्ञान तक स्वतंत्र रूप से पहुंचने में सक्षम होना चाहिए। हम विकिपीडिया और विकिमीडिया परियोजनाओं की मेजबानी करते हैं, विकिमीडिया सामग्री को पढ़ने, योगदान करने और साझा करने के लिए सॉफ्टवेयर के अनुभव का निर्माण करते हैं, स्वयंसेवी समुदायों और भागीदारों का समर्थन करते हैं जो विकिमीडिया को संभव बनाते हैं, और उन नीतियों की वकालत करते हैं जो विकिमीडिया और मुक्त ज्ञान को फलने-फूलने में सक्षम बनाती हैं। विकिमीडिया फ़ाउंडेशन संयुक्त राज्य अमेरिका का 501(c)(3) कर-मुक्त संगठन है जिसके कार्यालय सैन फ़्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं।

सर्व मानव ज्ञान की ध्वनि प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए, देखें: soundlogo.wikimedia.org

ध्वनि लोगो पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Read more Translations

Help us unlock the world’s knowledge.

As a nonprofit, Wikipedia and our related free knowledge projects are powered primarily through donations.

Donate now

Contact us

Questions about the Wikimedia Foundation or our projects? Get in touch with our team.
Contact

Photo credits